Maharajganj News: फुफेरा भाई बनकर साइबर ठग ने उड़ाए 71 हजार
महाराजगंज, अगस्त 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा तिवारी निवासी अमित गुप्ता को साइबर ठग ने रविवार दोपहर अपने झांसे में ले लिया। फेसबुक का फर्जी अकाउंट बनाकर फुफेरा भाई बनकर 71 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक अमित गुप्ता की बुआ का लड़का शैलेश गुप्ता पिछले ढाई साल से ओमान में रहता है। फेसबुक पर इन दोनों में अक्सर चैट के माध्यम से हालचाल होता रहता है। साइबर ठग शैलेश गुप्ता की फर्जी आईडी व शैलेश गुप्ता का डुप्लीकेट डीपी लगाकर अमित गुप्ता से यह कहा कि वह ओमान से घर आ रहा है। खाते में पांच लाख भेज दे रहा हूं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: निवेश का झांसा देकर वकील से 22.79 लाख की ठगी अमित ने भाई समझकर हामी भर दी। कुछ ही देर बाद पुनः फर्जी वेस्टर्न यूनियन का 5 लाख का फर्जी स्लीप भी भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.