महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फार्मेसी के नए नियमों को लेकर फार्मासिस्टों में नाराजगी है। फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में नियमों पर आपत्ति जताते हुए रोजगार सुरक्षा व पंजीकृत फार्मासिस्टों के अधिकारों का मुद्दा उठाया गया। जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नए नियमों में संशोधन या उन्हें वापस लेने की मांग करने का निर्णय हुआ। साथ ही संगठन के विस्तार के लिए नौ क्षेत्रों में इकाई अध्यक्ष मनोनीत किए गए।जिलाध्यक्ष ने कहा कि फार्मेसी व्यवसाय से जुड़े नए नियम पंजीकृत फार्मासिस्टों के हितों व रोजगार के अवसरों को प्रभावित कर सकते हैं। सरकार को उनके व्यावसायिक अधिकारों की रक्षा करते हुए रोजगार में प्राथमिकता ...