महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में फर्जी हाजिरी दर्ज करने के मामलों पर नकेल कसने के लिए निचलौल बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों व तकनीकी सहायकों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि फर्जी ऐप या तकनीक का दुरुपयोग कर श्रमिकों की हाजिरी दर्ज करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

हाजिरी दर्ज करने के लिए लागू व्यवस्था योजना के तहत कार्यस्थलों पर श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए एनएमएमएस ऐप व कार्यों की जियो-टैगिंग की व्यवस्था लागू है। इसके बावजूद कुछ कार्यस्थलों पर मौके पर मौजूद श्रमिकों की संख्या से अधिक हाजिरी दर्ज करने और फर्जी ऐप या तकनीकी हेरफेर से उपस्थिति दिखाने की शिकायतें मिल रही थीं।...