महाराजगंज, सितम्बर 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के कोहड़वल गांव के सिसवाडीह टोला निवासी एक युवक का शव मंगलवार की सुबह फंदे से लटकता हुआ मिला। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल और जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Sitapur News: ससुराल के सामने पेड़ से लटका मिला युवक का शवघटना की जानकारी ग्राम कोहड़वल टोला सिसवाडीह निवासी इंदल भारती (40) का शव उसके घर के बरामदे में सीढ़ी के पास निकली लोहे की छड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सुबह मृतक इंदल भारती की पत्नी सुनीता जब कमरे से बाहर निकलीं तो सीढ़ी के पा...