महाराजगंज, अक्टूबर 29 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड में गुरुवार को प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाहिता के पति व सास ने घर के पास उसके साथ मिले युवक को पकड़कर पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।जानकारी के मुताबिक कथित प्रेमी-प्रेमिका एक ही वार्ड के रहने वाले हैं। आरोप है कि गुरुवार को विवाहिता के पति और सास ने घर के पास दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षो...