Maharajganj News: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, उतारने में पुलिस को छूटे पसीने
महाराजगंज, नवम्बर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार की सुबह एक किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किशोरी काफी समझाने के बाद मानी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उससे पूछताछ के लिए साथ ले गई। किशोरी निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। उसका ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में बैठवलिया गांव के पास एक टावर पर चढ़ गई। उसका कहना है कि प्रेमी से शादी की इच्छा उसने अपने घर वालों के सामने रखी तो उसके परिजन उसे डांटने लगे। उसका प्रेमी भी उससे शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन परिजन नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.