महाराजगंज, अक्टूबर 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदाता शिक्षकों ने अपनी प्राथमिकताओं और मूलभूत मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वरीयता क्रम के आधार पर मताधिकार का प्रयोग किया। साधारण चुनावों से इतर इस चुनाव में मतदाताओं ने केवल किसी एक प्रत्याशी के आगे मुहर लगाने के बजाय अपनी पसंद के अनुसार प्रत्याशियों को 1, 2 व 3 क्रम देकर बैलेट पेपर पर अपनी रेटिंग तय की। मुख्य जोर अधिकारों व समस्याओं के ठोस समाधान पर रहा।नौतनवा केंद्र पर मतदान करने आए माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली व पारदर्शी स्थानांतरण नीति के मुद्दे पर प्रत्याशियों के रुख को देखकर अपनी पहली वरीयता का वोट दिया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: शिक्षक निर्वाच...