महाराजगंज, अक्टूबर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बनरसिहा कला स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल में आयोजित बौद्ध सम्मेलन के दूसरे दिन गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और शांति का वातावरण देखने को मिला। प्राचीन बौद्ध टीले पर देश-दुनिया से आए बौद्ध भिक्षुओं और धर्मावलंबियों ने स्तूप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना एवं वंदना की। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं के सामूहिक उद्घोष बुद्धं शरणं गच्छामि से पूरा परिसर गूंज उठा। भिक्षुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण और सभी प्राणियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सम्मेलन में कपिलवस्तु से आए भंते अमित प्रिय ने बौद्ध धर्म को ध्यान, ज्ञान और दया का मार्ग बताते हुए कहा कि भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को करुणा, ...