महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्थानीय लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जिले के प्रभारी-आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं की संवाद बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की समीक्षा की गई तथा भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिलेव्यापी रणनीति तैयार की गई। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। प्रभारी मंत्री डॉ. दयालु ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों तथा हितों की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी के पक्ष में प्रभावी जनसंपर्क करने, शिक्षकों से संवाद स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशी के विचारों को उ...