महाराजगंज, सितम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के पकड़ी रेंज अंतर्गत ग्राम बरगदवा राजा के फुरसतपुर बाजार में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की मांग को लेकर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लखनऊ में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुला से मुलाकात की। विधायक ने मार्ग निर्माण के लिए विभागीय आंगणन के साथ पत्र सौंपते हुए फुरसतपुर बाजार में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की अनुमति एवं आवश्यक कार्रवाई की बात की।विधायक ने बताया कि फुरसतपुर बाजार वन क्षेत्र से बाहर स्थित है और यहां सैकड़ों लोग अपना रोजगार करते हैं। बाजार की विभागीय नीलामी भी होती है, जिससे विभाग को लाभ भी होता है। यह भी पढ़ें- Simdega News: हाथियों से बचाव को लेकर विधायक ने ग्रामीणों के बीच बांटी सहायता राशि ऐसे में वनटांगिया तथा आसपास क...