महाराजगंज, जुलाई 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीमांत क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने वाइब्रेंट ग्राम भरवलिया में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान एसएसबी के जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व समवाय ठूठीबारी के समवाय कमांडर एवं सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार ने किया। अभियान का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा। सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की सबसे अनमोल धरोहर हैं।ये शुद्ध...