Maharajganj News: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे डीएम-एसपी, परिजनों को बंधाया ढांढस
महाराजगंज, अगस्त 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा के मीराबाईनगर स्थित पोखरे में डूबकर मृत तीन किशोरों का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी तत्काल जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलख रहे तीनों मासूमों के पिताओं और परिजनों के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें ढांढस बंधाया। डीएम खुद काफी भावुक नजर आए। डीएम ने पीड़ित परिजनों को हर संभव शासकीय सहायता देने का भरोसा दिलाया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कोठीभार पुलिस को पोस्टमार्टम की कार्रवाई तेजी से पूरी कराने व शवों को सम्मानपूर्वक परिजनों तक पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद डीएम व एसपी कोठीभार थाना के लिए रवाना हुए. यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.