महाराजगंज, अगस्त 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी में डूबे किशोर का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसहनिया उर्फ शीशमहल के कल्याणपुर चौराहा निवासी 17 वर्षीय किशोर अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था और रोहिन में नहाने के दौरान डूब गया था। किशोर की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन शव को दरवाजे पर रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर नौतनवा सीओ बसन्त सिंह ने चार थाने की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात कर दिया। पुलिस परिजनों को मनाने में जुट गई। लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए सुबह अंतिम संस्कार की बात कहने लगे। रोहिन नदी में दोस्तों के साथ नहाते समय सिसहनिया उर्फ शीशमहल निवासी हरिश्चन्द्र अग्...