महाराजगंज, जुलाई 29 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे के पास शौच के लिए गए 35 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- Siwan News जोगापुर कोठी गांव में पोखरे में नहाने के क्रम में डूबने से मौतघटनास्थल का विवरण ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी महेंद्र उर्फ छोटकू (35) पुत्र स्वर्गीय मंगरू बुधवार दोपहर लगभग एक बजे घर से शौच के लिए निकला था। शौच के बाद वह पास स्थित पोखरे के किनारे पानी लेने गया तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।फाय...