Maharajganj News: पोखरी में मिला युवक का शव, डूबने से की आशंका
महाराजगंज, सितम्बर 19 -- Maharajganj News: सिसवा बाजार। रामपुर खुर्द गांव में शुक्रवार रात पोखरी से 35 वर्षीय अमित चौबे का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक अमित गुरुवार रात घर से निकला था। उसकी पत्नी व पिता गोरखपुर स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार को घर लौटने के बाद परिजनों ने अमित की तलाश शुरू की। इसी दौरान पोखरी में उसका शव मिला। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.