महाराजगंज, सितम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ग्राम सेमरा महराज में पोखरी की सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया और पोखरी की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।राजव विभाग के अनुसार ग्राम सेमरा में गाटा संख्या 554, रकबा 0.049 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में पोखरी के रूप में दर्ज है। यह सार्वजनिक उपयोग की भूमि है। इस भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पूर्व में बेदखली की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया। राजस्व टीम द्वारा किए गए सीमांकन में कुछ लोगों का पक्के मकान के रूप में कब्जा पाया गया था। वहीं कुछ लोगों ने टीनशेड डाल रखा था। मौके...