Maharajganj News: पैर फिसलने से पोखरे में डूबा रिक्शा चालक, मौत
महाराजगंज, जुलाई 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फुलमनहा के टोला जगदेवपुर में रविवार को एक हादसा हो गया। पोखरे में डूबने से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जगदेवपुर निवासी श्यामकरन (50) रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वह गांव के पास स्थित पोखरे की ओर गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया, जहां जांच करते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।श्यामकरन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मिन्नी देवी, पुत्र सूरज व नीरज तथा पुत्रियां खुशबू और नेहा का रो-रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.