महाराजगंज, सितम्बर 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदही के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे पेड़ में लगे फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ लग गई और सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को उतरवाया और कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान अरुण राजभर (25) पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम कोहड़वल के रूप में की गई है।युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों के अनुसार युवक अपने गांव से शुक्रवार को बरगदही गांव में गया था। इस बीच रात में यह घटना होने से गांव में सनसनी मच गई। युवक के पिता रामप्रसाद ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि उसके पुत्र अरुण राजभर निवासी कोहड़वल टोला सिसवाडीह की ग्राम बरगदही में सागौन के पेड़ पर फांसी लगाने स...