महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा कैमी में तेज आंधी-तूफान के कारण एक पेड़ धराशायी हो गया। इससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।तीन दिन पहले आए आंधी-तूफान में पेड़ उखड़कर सीधे सड़क और बिजली के तारों पर जा गिरा। इस हादसे में बिजली के दो पोल टूटकर जमीन पर गिर गए, जिसके चलते तकरीबन 50 घरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। ​गांव के निवासी अरविंद चौधरी, अवधेश तिवारी, सनी चौधरी, राजू चौधरी आदि ने बताया कि तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दैनिक कार्यों में परेशानी आ रही है।​ इस समस्या के संबंध में विद्युत विभाग के जेई से शिकायत भी की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...