महाराजगंज, सितम्बर 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी में पेट दर्द और डायरिया पीड़ितों में इजाफा हो गया है। जिला अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर इन पीड़ितों से पट गया। रविवार को 11 बजे तक ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे 23 मरीजों में आठ पेट दर्द और उल्टी-दस्त से पीड़ित रहे। बीमारी से गंभीर पांच मरीजों को मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

पेट दर्द के मामले सदर कोतवाली क्षेत्र के गबड़आ निवासी यासमीन खातून को सुबह में पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त शुरू हो गई। घरवाले उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद उसके हालत में सुधार होना शुरू हो गया। डॉक्टर दोपहर तक पेट दर्द की समस्या दूर होने की बात कर रहे थे। इसी तरह नगर पालिका परिषद महराजगंज निवासी कैलाश, नगर पंचायत चौक बाजार निवासी अंजनी यादव, चौक क्षेत्...