Maharajganj News: पेट्रोल पंप परिसर में रखा 70 लीटर डीजल जब्त
महाराजगंज, सितम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली के जगन्नाथपुर स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में अनधिकृत रूप से रखे मिले 70 लीटर डीजल को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अदालत ने जब्त करने का आदेश दिया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6ए के तहत जारी अंतिम आदेश में जिला पूर्ति अधिकारी को जब्त डीजल का 15 दिन में निस्तारण कराने व कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। आदेश 2 सितंबर को जारी हुआ।24 मई को नौतनवा एसडीएम के नेतृत्व में नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने पंप का निरीक्षण किया था। पांच गैलनों में करीब 70 लीटर डीजल मिला। जांच में इसे पंप के विधिसम्मत स्टॉक का हिस्सा नहीं पाया गया। भंडारण के संबंध में कोई वैध अभिलेख व सक्षम प्राधिकारी की अनुमति भी प्रस्तुत नहीं की गई। पंप प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.