Maharajganj News: पेंटिंग के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत
महाराजगंज, जुलाई 4 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शिकारपुर के पास दरौली गांव में शनिवार को पेंटिंग का काम कर रहा एक युवक की करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृत युवक की पहचान दरौली निवासी अशोक गुप्ता पुत्र लाल गुप्ता के रूप में हुई है। अशोक गुप्ता शनिवार दोपहर बाद गांव में स्थित एक दो मंजिला भवन में पेंटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान उसका संपर्क अचानक पास से गुजर रही विद्युत लाइन से हो गया। करंट लगने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह भवन से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर अवस्था में तत्काल अशोक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शिकारपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.