Maharajganj News: पुल के किनारे से पानी में गिरा शख्स, पुलिस ने बचाई जान
महाराजगंज, अक्टूबर 4 -- Maharajganj News: झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चौक थाना क्षेत्र में शनिवार को पुल के किनारे पानी में गिरे 35 वर्षीय शख्स को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।रुदलापुर निवासी पाथर (35) पुत्र वेदी पुल पर बैठा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे पानी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी स्थिति की जानकारी ली और सुरक्षित होने पर परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक परशुराम सिंह, अंकित राय, कांस्टेबल शिवम कुमार सिंह, राहुल कुमार मनोज यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.