महाराजगंज, अक्टूबर 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया गांव में चकमार्ग पर मिट्टी कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस से शिकायत के बाद वीडियो वायरल करने वाले युवक ने माफी मांगते हुए दोबारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। जानकारी के अनुसार गांव में नहर पुल से भोज यादव के घर तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य कराया जाना प्रस्तावित था। ब्लॉक कार्यालय से मस्टररोल जारी नहीं होने के कारण निर्धारित समय पर कार्य शुरू नहीं हो सका था। हालांकि, मौके पर नागरिक सूचना पट्ट लगा दिया गया था। आरोप है कि इसे देखकर गांव के एक युवक ने साढ़े तीन लाख रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इससे गांव में तैनात रोजगार सेवक शि...