महाराजगंज, अगस्त 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सामाजिक कार्यकर्ता राजू कुमार गुप्ता के साथ निचलौल एसएचओ द्वारा कथित अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस कार्रवाई से नाराज वैश्य समाज के सैकड़ों लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए। भारतीय वैश्य चेतना महासभा/सर्व वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी से नारेबाजी करते हुए डीएम व एसपी कार्यालय तक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसएचओ को तत्काल पद से हटाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने व दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि निचलौल थाना क्षेत्र के पचमा गांव निवासी शिव निषाद, विवेक निषाद, सन्नी व किशन की मार्ग दुर्घटना म...