Maharajganj News: पीस कमेटी की बैठक में आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की
महाराजगंज, अगस्त 23 -- Maharajganj News: निचलौल। निचलौल थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बारावफात व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें। कहीं भी किसी प्रकार के विवाद की बात सामने आती है तो इसकी सूचना दें। सीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने भी सभी को आगाह किया कि किसी भी प्रकार की अशांति न होने पाए। प्रशासन ऐसी स्थिति के लिए मुस्तैद रहेगा। इस मौके पर एसओ योगेंद्र कुमार राय, एसआई सकलदीप सिंह सहित थाना निचलौल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के धर्मगुरुओं व अन्य लोगों की मौजूदगी रही। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई यह भी पढ़ें- Kanpur News: शिवली में एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.