Maharajganj News: पीडब्ल्यूडी जेई से 3.99 लाख की साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड कैशबैक के नाम पर लगा चूना
महाराजगंज, सितम्बर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साइबर ठगों ने पीडब्ल्यूडी के जेई को अपना शिकार बनाकर उनके खाते व क्रेडिट कार्ड से 3.99 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। ठगों ने क्रेडिट कार्ड पर भारी कैशबैक का झांसा देकर ओटीपी हासिल किया। पलक झपकते ही लाखों रुपये पार कर दिए। पीड़ित जेई की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी का विवरण जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी में तैनात जेई सतीश कुमार गौतम के पास बीते 13 जुलाई 2026 को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी दिनेश कुमार बताया। उसने जेई को झांसे में लेते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक कैशबैक ऑफर उपलब्ध है जिसे वे तत्काल क्लेम कर सकते हैं।
ओटीपी हासिल कर खाली कर दिया खाता कथित बैंककर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.