महाराजगंज, अक्टूबर 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जनपद में रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। जिले में बनाए गए कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा के पहले दिन कुल 9744 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7028 परीक्षार्थी शामिल हुए। 2716 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से कराने के लिए दिशा निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: पीईटी में 8589 अभ्यर्थी हुए शामिल दोनों पालियों में उपस्थिति का विवरण जिला सूचना कार्यालय के मुताबिक पहली पाली में कुल 4872 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3510 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1362 अभ्यर्थि...