Maharajganj News: पारिवारिक विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे रही गहमागहमी
महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में सोमवार को पारिवारिक हिस्सेदारी के विवाद से आहत होकर एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर से कूदकर जान देने की धमकी देने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की सूझबूझ से करीब तीन घंटे की गहमागहमी के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। जानकारी के अनुसार न्यू एसएसबी रोड निवासी बैजनाथ विश्वकर्मा का अपने सगे भाइयों के साथ संपत्ति की हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। पारिवारिक तनाव से परेशान होकर वह कस्बे में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टावर पर चढ़ने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन कर व्यथा सुनाई। कहा कि वह कूदकर जान देने जा रहा है। घबराई पत्नी व परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.