महाराजगंज, नवम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। अर्णब चक्रवात के असर से हुई बेमौसम बारिश ने धान की खेती करने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने और तेज हवा के चलते फसल गिरने से कटाई का संकट खड़ा हो गया है। पानी भरे खेतों में पहिया वाली सामान्य कंबाइन मशीन नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में चेन वाली क्रॉलर कंबाइन मशीन की मांग बढ़ गई है। इसकी कमी का खामियाजा किसानों को महंगी कटाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है। जो कटाई पहले करीब 3600 रुपये प्रति एकड़ में हो जाती थी, उसके लिए अब 7500 रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पानी भरे खेतों में धान की कटाई का खर्च दो गुना से अधिक बढ़ाक्रॉलर कंबाइन से बढ़ा कटाई का खर्च क्रॉलर कंबाइन मशीन संचालक 75 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से कटाई कर रहे ह...