Maharajganj News: पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
महाराजगंज, नवम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के गौनरिया गांव में छठ पर्व के दिन रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंची उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से झुलस गई। रविवार को ही घर में कोसी भराई और सोमवार को बेटे का मुंडन संस्कार था। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव निवासी अखिलेश यादव रविवार की शाम बिजली की रॉड से पानी गर्म कर रहा था। इसी दौरान पानी में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया। पति को करंट से छटपटाता देख उसकी पत्नी सीमा (25) उसे बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सीमा का इलाज चल रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.