Maharajganj News: पांच साल से मानदेय नहीं बढ़ा, अब आंदोलन की राह पर तकनीकी सहायक
महाराजगंज, सितम्बर 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पांच साल से मानदेय में बढ़ोतरी नहीं होने से मनरेगा तकनीकी सहायकों में नाराजगी बढ़ रही है। क्षेत्र भ्रमण में हर माह करीब छह हजार रुपये पेट्रोल पर खर्च होने का हवाला देते हुए मनरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें 26 सितंबर तक मांगों का निस्तारण कराने की मांग उठाई। समाधान नहीं होने पर 28 सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। जिलाध्यक्ष राम प्रताप यादव ने कहा तकनीकी सहायकों को ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के साथ प्राक्कलन तैयार करने और अन्य तकनीकी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। इसके लिए लगातार क्षेत्र में भ्रमण करना होता है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.