Maharajganj News: पहली ही बारिश में फिर टूटा महाव नाले का तटबंध, 50 एकड़ फसल जलमग्न
महाराजगंज, जुलाई 9 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा विकास खंड के सीमावर्ती क्षेत्र से होकर बहने वाली पहाड़ी नाले महाव का पूर्वी तटबंध (किनारा) पहली ही मूसलाधार बारिश का दबाव नहीं झेल सका। गुरुवार की अपराह्न करीब सवा दो बजे बरगदवा गांव के सामने अचानक 15 फिट टूट गया। तटबंध टूटने से नाले का उफनता पानी तेजी से फसलों में समाने लगा, जिससे देखते ही देखते 50 एकड़ से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई। इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे क्षेत्रीय किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
तटबंध टूटने की घटना बुधवार की शाम से ही पहाड़ी नाले के जलस्तर में भारी वृद्धि देख ग्रामीण व किसान सहमे हुए थे। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश के बाद नाले का दबाव बढ़ गया। दोपहर होते-होते तटबंध टूट गया। इस कटान से महाव नाले की बाढ़ व सिल्ट से छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.