Maharajganj News: पहली ही बरसात में ध्वस्त हो गया दो माह पहले बना नाला, जांच की मांग
महाराजगंज, जुलाई 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत चौक के अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में करीब दो माह पहले निर्मित नाला पहली ही बरसात में ध्वस्त हो गया। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। नाराज वार्डवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने, दोषी ठेकेदार से रिकवरी कराने व उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।वार्डवासी मुन्द्रिका यादव, संदीप राव व विकास जायसवाल ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि वार्ड संख्या-12 में चौक-टेगरहना मार्ग पर करीब दो माह पूर्व नाले का निर्माण कराया गया था। पहली ही बारिश में नाले का हिस्सा ढह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता संदेह के घेरे में आ गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मोड़ की सड़क ध्वस्त रहता है जल भराव उनका आरोप है कि निर्माण में मानकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.