महाराजगंज, अगस्त 12 -- Maharajganj News: पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा क्षेत्र के सतगुरु मुजुरी बाजार में मंगलवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती का शुभारंभ सपा के अजय गुप्ता उर्फ लल्ला व आनंद निषाद ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहलवानों ने खूब जोर-आजमाइश की। कुश्ती देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ मौजूद रहीं और लोगों ने कुश्ती का आनंद लिया।दंगल का पहला मुकाबला राहुल मुजुरी और मेरठ के चर्चित कालिख पहलवान के बीच कुश्ती दंगल हुआ। छह मिनट तक चली जो बराबरी पर छूटी। ​वहीं रघुनाथ मुजुरी व्यायाम शाला ने शेरा रजौड़ा को पटखनी दी। आकाश मुजुरी ने शैलेश पीपीगंज को, सोनू चंडीगढ़ ने मेवा थापा नेपाल को व गुड्डू सोहास ने परवेज सहारनपुर को आसमान दिखाया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: महिला पहलवान खुशी पाल ने रूबी को दी प...