Maharajganj News: परिजनों से नाराज होकर टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस की सूझबूझ से बची जान
महाराजगंज, जुलाई 21 -- Maharajganj News: झनझनपुर (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चौक थाना क्षेत्र के पिपरिया मानिक राय गांव में मंगलवार दोपहर परिजनों से नाराज होकर 14 वर्षीय एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब साढ़े तीन बजे हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही चौक पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा टाल दिया। जानकारी के अनुसार परिजनों से नाराज होकर निकली किशोरी चौक-निचलौल मार्ग के किनारे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे। उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दिया। इसके बाद सीओ निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने धैर्य और संवेदनशीलता के साथ किशोरी से काफी देर तक बातचीत की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.