Maharajganj News: पराली बुझाने खेत में पहुंचे जिला कृषि अधिकारी
महाराजगंज, नवम्बर 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन व कृषि विभाग एक्शन मोड में है। जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह खुद खेतों में उतरे और पराली को खुद बुझाया। इस दौरान किसानों को पराली जलाने पर कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया। अब तक 95 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में जुर्माना हो चुका है।जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बरवा कृपाल निचलौल में पराली जलाते हुए किसान को मौके पर पाया। इस दौरान पराली को खुद बुझाया। मौजूद किसानों का बताया कि पराली जलाने पर जुर्माना तो लगेगा ही साथ ही खेत की मिट्टी भी खराब होती है। ऊपरी सतह के लाभकारी जीवाणु मर जाते हैं। कुछ वर्षों में खेत उत्पादन लायक नहीं बचता है। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.