महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए निचलौल ब्लॉक परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर अधिकारियों ने क्षेत्र में रवाना किया। इसे एडीओ कृषि जगत नारायण प्रजापति, एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद, एडीओ सहकारिता साकेत पटेल, एटीएम अमर सिंह सहित अन्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एडीओ कृषि ने बताया कि यह प्रचार वाहन गांवों में भ्रमण कर किसानों को पराली जलाने के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करेगा। इस मौके पर ब्लॉक कार्यालय के अधिकांश कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...