Maharajganj News: परसौनी उर्स में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा विकासखंड के ग्राम परसौनी स्थित हजरत सूफी संत सैयद फखरुद्दीन अलेहिरहमा की दरगाह पर आगामी 6 अगस्त को आयोजित होने वाले वार्षिक उर्स एवं मिलाद के मद्देनजर सोमवार को ग्राम प्रधान अनिल जोशी के आवास पर एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। बैठक में सीओ निचलौल रवींद्र सिंह, थानाध्यक्ष चौक बाजार मनीष पटेल, आयोजन समिति के संरक्षक हफीजुद्दीन व समिति के सदस्य मौजूद रहे। इसमें उर्स को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पैदल मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराई जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.