महाराजगंज, जुलाई 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को यातायात पुलिस ने परतावल कस्बे में संचालित स्कूल व कॉलेजों की बसों का सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी विंडो) तथा फर्स्ट एड बॉक्स समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और विद्यालय प्रबंधन को सभी स्कूली बसों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा बसों में अग्निशमन यंत्र और पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय आने-जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों और छात्रों को बिना...