Maharajganj News: परतावल-पनियरा मार्ग पर लगा गंदा पानी, फूटा लोगों का गुस्सा
महाराजगंज, जुलाई 9 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल-पनियरा मार्ग पर मॉडर्न स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के पास सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी से परेशान लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. जय गोविंद सिंह के नेतृत्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना रहा कि लंबे समय से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क पर लगातार बह रहे गंदे पानी के कारण राहगीरों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी लोगों पर उछल जाता है, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। जलभराव के कारण सड़क पर फिसलन भी बनी रहती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.