Maharajganj News: पनीर के चार नमूने जांच के लिए भेजे, रेस्टोरेंटों में सफाई के निर्देश
महाराजगंज, अगस्त 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल एवं प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)द्वितीय केके उपाध्याय के निर्देश पर रेस्टोरेंट, होटल तथा पनीर विक्रय एवं निर्माण प्रतिष्ठानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों से पनीर के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि एक रेस्टोरेंट में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने फरेंदा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया और वहां से पनीर का नमूना लिया। इसके बाद एक और रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- रामनगर में पनीर, दूध के पांच सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.