महाराजगंज, अगस्त 21 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब दस दिन पहले लापता हुए प्रेमी युगल की वापसी के बाद शुक्रवार को परतावल पुलिस चौकी में बुलाई गई पंचायत में जमकर हंगामा हुआ। सुबह 11 बजे से शुरू हुई सुलह-समझौते की बातचीत शाम होते-होते हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गई, जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद मामला सामान्य कराया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है。

मामले की पृष्ठभूमि करीब दस दिन पहले गांव से एक युवक और युवती अचानक गायब हो गए थे। परिजनों व पुलिस के प्रयासों के बाद दोनों को वापस बुलाया गया था। मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए शुक्रवार को परतावल पुलिस चौकी पर दोनों पक्षो...