महाराजगंज, सितम्बर 9 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली अब दूर होगी। अस्पताल अब नए भवन और आधुनिक मशीनों से लैस होकर संचालित होगा। विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर सरकार ने अस्पताल के जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के लिए बजट स्वीकृत कर लिया है। जबकि भवन के नए निर्माण को लेकर दूसरी किस्त भी जल्द जारी होने की बात कही जा रही है। इससे कस्बे की करीब एक लाख की आबादी के साथ ही क्षेत्र की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा。

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति कस्बे के बीचो-बीच स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित सभी भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। यहां तक कि डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों के रहने के लिए बने भवन इतने जर्जर हो चुके हैं कि लोग जान जोखिम में डालकर रहते ...