महाराजगंज, सितम्बर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भरण-पोषण के एक मामले में परिवार न्यायालय में तारीख पर पहुंची महिला से न्यायालय परिसर में मारपीट व गला दबाने का आरोप लगा है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहा निवासी प्रिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति मनीष कुमार मिश्र के साथ परिवार न्यायालय में भरण-पोषण का मामला चल रहा है। मुकदमे में तारीख थी और उसके पिता की गवाही भी होनी थी। महिला के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बहन प्रियंका और पिता लक्ष्मीकान्त के साथ कोर्ट रूम से निकलकर भूतल स्थित ह...