Maharajganj News: न्यायालय के आदेश पर निजी जमीन से हटाया गया कब्जा
महाराजगंज, सितम्बर 9 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव के टोला मंझरिया में न्यायालय के आदेश पर निजी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कोर्ट अमीन की देखरेख में पूरी कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया।बताया जा रहा है कि अजय श्रीवास्तव की निजी भूमि पर कब्जे को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में जमीन की स्थिति और आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद मौके पर मौजूद कब्जे को हटाया गया। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- 24 साल की कानूनी लड़ाई के बाद मिली अपनी जमीन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.