Maharajganj News: नौतनवा विधायक ने किया 6.41 किमी लंबी सड़क का लोकार्पण
महाराजगंज, सितम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़कों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मिश्रौलिया-खोरिया-रामनगर टेढ़ी घाट मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चैनेज शून्य से 6.140 एवं चैनेज 10.000 (270) तक कुल 6.410 किमी लंबी नवनिर्मित सड़क के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कार्यदायी संस्था की देखरेख में पूरा कराया गया है।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना व आवागमन को सुलभ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। मिश्रौलिया-खोरिया-रामनगर मार्ग के जीर्णोद्धार से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों, किसानों व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.