महाराजगंज, जुलाई 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद नौतनवा ने कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क व नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटाया। अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में गांधी चौक से जयहिंद चौराहा तक चले अभियान में दर्जनों दुकानदारों ने नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मुनादी व नोटिस के माध्यम से दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। इसका असर यह रहा कि कई दुकानदारों ने कार्रवाई से पहले ही अपने सामने का अतिक्रमण हटा लिया, जबकि शेष स्थानों पर बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मकंदपुर चौक से प्रशासन से हट...