Maharajganj News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पांच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
महाराजगंज, जुलाई 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र में नौजवानों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। इन सभी के खिलाफ पूर्व में गंभीर अपराधों के मामले में मुकदमा दर्ज है और इन्हें पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।एसओ निचलौल अंकित सिंह ने बताया कि क्षेत्र में युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ऐंठने, फर्जी परीक्षा कराने और असली की जगह नकली ज्वाइनिंग लेटर जारी करने वाला एक गैंग सक्रिय रहा है। गैंग के सदस्यों द्वारा इनकी ठगी के शिकार लोगों द्वारा रकम वापस मांगे जाने पर गाली देना और मारपीट करने जैसा अपराध कारित किया जाता रहा है। इस गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.