Maharajganj News: नेपाल हादसे में घायल की मौत, पसरा मातम
महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के भैरहवा में जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग में आखिरकार गुड्डू सहानी हार गया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय गुड्डू इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।कोतवाली क्षेत्र के कालीगंज मोहल्ला निवासी गुड्डू सहानी बीते 1 अक्टूबर को नेपाल में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे भैरहवा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुड्डू सहानी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो गया था। परिवार की जिम्मेदारियां उसके ही कंधों पर थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.